उतरौला/बलरामपुर/(राष्ट्र की परम्परा)।उतरौला कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।क्षेत्रीय लोगों द्वारा बार बार की जा रही शिकायतों के बाद भी कोई पहल न किए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बरसात के मौसम में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह गंदगी फैली हुई है छोटे बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां कचरों से पटी हुई है जिसके चलते मच्छरों की संख्या में दिन रात वृध्दि हो रही है।जिसके चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।कस्बा सहित गांव के लोगों द्वारा शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार लोगों की नींद नहीं खुल रही है।विभागीय जानकार बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में मच्छर रोधी दवाओं के छिड़काव सहित स्वास्थ संबंधी अन्य योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत और ए एन एम के संयुक्त खाते में प्रति वर्ष 10000 रूपए स्वास्थ विभाग द्वारा भेजा जाता है वहीं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत व पालिका लाखो रूपए कागजों में खर्च कर देती है लेकिन यह धन कहां जाता है किसी को कुछ पता नहीं चलता है।क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में फांगिग कराने व डीडीटी पाउडर छिड़काव की मांग की है।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…