पर्यटन प्रबंध को बढ़ावा देने के लिए होगा लोकल लेवल गाइडों का प्रशिक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र ने बताया है कि पर्यटन सर्किटों में लोकल लेवल गाइडों का प्रशिक्षण मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबन्ध संस्थान लखनऊ के माध्यम से किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं। पर्यटन सर्किट में नगर निगम/स्थानीय निकाय की सीमा के अन्तर्गत लोकल गाइड का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारको/भवनों में गाइड का कार्य हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा निर्धारित नियम लागू होंगे।
पात्रता के विवरण में उन्होंने बताया है कि शैक्षिक अर्हता मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा उर्त्तीण एवं आयु न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गयी है। आवेदक को वोटर कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट अथवा उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होने का प्रमाण-पत्र जो तहसीलदार द्वारा जारी हो, प्रस्तुत करना होगा। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइल माध्यम से गूगल फार्म पर करायी जायेगी। प्रशिक्षण की अवधि 06 सप्ताह निर्धारित है एवं प्रशिक्षण देय रु0 8500/- निर्धारित किया गया है। यदि उक्त प्रशिक्षण देय उ0प्र0 पर्यटन विभाग द्वारा वहन कर दिया जायेगा तो धनराशि नही ली जायेगी। आवेदन फार्म मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबन्ध संस्थान की बेवसाइट www.mkitm.com पर उपलब्ध है।

rkpshomnath

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

18 hours ago