सीडीओ ने की प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवासों को पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश भी दिये गये है। यह निर्देशित किया गया कि 08 मार्च तक आवासों को पूर्ण कर वांछित प्रगति अर्जित किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2022-23 जनपद देवरिया अन्तर्गत कुल प्रथम किस्त निर्गत हुए 3569 आवासों के सापेक्ष मात्र 933 आवासों को द्वितीय किस्त निर्गत किया गया है। अवशेष 2636 आवासों के शत प्रतिशत द्वितीय किस्त भुगतान हेतु निर्देश दिए गये प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2021-22 जनपद देवरिया अन्तर्गत तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 06 आवास अवशेष जिसमे बनकटा 02,बरहज 00, भलुअनी 01, भटनी 01, पथरदेवा 00, सलेमपुर 02 आवास लम्बित है। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों का निर्देशित किया गया कि 03 दिवस के अन्दर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। पूर्णता के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि पूर्णता की कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं 08 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वर्ष 2020-21 जनपद देवरिया अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में तृतीय किस्त निर्गत करने हेतु कुल 25- आवास अवशेष है, जिसमें बैतालपुर 05, बनकटा 05, बरहज 00, भागलपुर 1, भलुअनी 01, भटनी 02, भाटपाररानी 00, सदर 01, देसही देवरिया 01, गौरीबाजार 01, लार 03, पथरदेवा 3 रूद्रपुर 01, सलेमपुर 01, आवास लम्बित है। जिसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आवास के निर्माण की मानीटरिंग की जाये। निर्माण में देरी कर रहे परिवारों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराये एवं 01 मार्च तक प्रत्येक दशा में पूर्णता की प्रगति शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण वर्ष 2022-23 अन्तर्गत स्वीकृत हुए आवासों के छत स्तर का निर्माण पूर्ण करते हुए तृतीय किस्त निर्गत करने के निर्देश दिए गये। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अन्तर्गत वांछित प्रगति अर्जित न करने वाले विकासखण्डों की प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में प्रगति अर्जित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago