नगर निगम आय का स्रोत बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त ने वरिष्ठ सहयोगी से की मंत्रणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपने कार्यालय में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारीगणों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे नगर निगम को स्वच्छ साफ सुथरा व अतिक्रमण मुक्त तथा आय के स्रोत को बढ़ाया जा सके नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नगर निगम के वरिष्ठ सहयोगी अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा सहित संबंधित विभागाध्यक्ष से विस्तृत चर्चा कीl सभी अधिकारियों के दायित्व तथा प्रभार के बारे में विस्तृत जानकारी ली, उद्यान, जलकल, प्रकाश, निर्माण, अतिक्रमण, टैक्स, अन्य सभी निगम के कार्यों पर विभागीय अध्यक्षों से विस्तृत चर्चा की साथ ही कार्यों में इंप्रूवमेंट लाने के लिए निर्देश दिए, सभी अधिकारियों ने विभाग में चल रही निगम के योजनाओं के बारे में भी अवगत करायाl निगम की आय बढ़ रही है विस्तृत चर्चा की गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग उद्यान विभाग के साथ-साथ विशेष रूप से टैक्स विभाग द्वारा अपनी विस्तृत जानकारी दी, नगर निगम का रेवेन्यू बढ़ाने पर विचार विमर्श किया, टैक्स से होने वाली आय, निगम संपत्ति से होने वाली आय, उद्यान विभाग के अंतर्गत नर्सरी से आए साथ ही कूड़े से होने वाली आय व अन्य कई योजनाओं के अंतर्गत जिनसे आए सृजित होती है विस्तृत चर्चा की गई, विभागों में होने वाले खर्च पर भी नगर आयुक्त द्वारा जानकारी मांगी गईl बैठक में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

4 days ago