दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा। शाहजहांपुर के एक उद्योगपति की कंपनी से लिए गए कर्ज की रकम तय समय पर वापस न करने के मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने अभिनेता को जेल भेजने का आदेश दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया कि राजपाल यादव को शुक्रवार शाम चार बजे तिहाड़ जेल में पेश किया जाए। सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अभिनेता की ओर से न्यायालय को गुमराह किया गया है।
उद्योगपति की कंपनी द्वारा दी गई रकम की अदायगी को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए और भुगतान के लिए पर्याप्त अवसर भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद राशि वापस नहीं की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए अदालत ने कड़ा रुख अपनाया और जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।
कोर्ट के इस फैसले के बाद कानूनी हलकों में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, अभिनेता की कानूनी स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब आगे की कार्रवाई तिहाड़ जेल में पेशी के बाद तय की जाएगी।
प्रस्तावनाभारतीय इतिहास केवल जन्मतिथियों से नहीं, बल्कि उन महान व्यक्तित्वों के निधन दिवसों से भी…
Focus Keyword:Deoria Traffic Police Checking Campaignजनपद देवरिया में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनहित से जुड़ी सुविधाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं होता, एक पत्थर…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्वागत होटल में एक युवक का…
औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को मिली खाद्य प्रसंस्करण व सौर ऊर्जा की व्यावहारिक समझ गोरखपुर…