नन्हे सितारों ने जगमगाया बाल मेला

शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का धमाल, अभिभावकों ने की जमकर तारीफ

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बाल दिवस पर मुख्यालय से लगभग 8 किमी पूर्व स्थित शिकारपुर चौराहा के शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल मे भव्य बाल मेले का आयोजन हुआ। रंगीन सजावट से सजा स्कूल परिसर बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और मासूम खुशियों से सराबोर रहा। नन्हे प्रतिभागियों ने दुकानदार, कलाकार और छोटे-छोटे उद्यमियों की भूमिका निभाकर मेले में चार चांद लगा दिए।

    मेले में बच्चों द्वारा लगाई गई थीम आधारित दुकानों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। फूड स्टॉल, खिलौने, किताबें, हैंडमेड क्राफ्ट और सजावटी सामान से सजी दुकानों ने मेले का पूरा माहौल जीवंत कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास भरे प्रस्तुतिकरण ने अभिभावकों को खूब प्रभावित किया और सीखने के व्यावहारिक तरीके की अनोखी उदाहरण पेश की।
        मेले में बच्चों ने कागज, रंग, मिट्टी और बेकार सामग्री से तैयार की गई खूबसूरत कलाकृतियों से सभी को चौंका दिया। पेंटिंग्स, मॉडल, पोस्टर और सजावटी वस्तुओं को देखकरअभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।
         अपने उद्बोधन में  विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा,

ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, उनकी प्रतिभा निखारते हैं और उन्हें वास्तविक अनुभवों से जोड़ते हैं। बाल दिवस बच्चों को मंच देने का महत्वपूर्ण अवसर है। स्कूल हर वर्ष इसे विशेष रूप से मनाता है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उत्साह, उमंग और सीख से भरे इस बाल मेले ने बच्चों और अभिभावकों दोनों के मन में अविस्मरणीय यादें छोड़ दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

10 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

10 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

11 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

11 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

11 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

11 hours ago