अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में दुनिया के जाने माने साहित्यकार कर रहे प्रतिभाग
पीजी कॉलेज के डॉ विपिन यादव के सह संपादन में प्रकाशित नया परिमल पत्रिका के प्रवेशांक का हुआ विमोचन
महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 8 अगस्त से 12 अगस्त तक दुबई में किया जा रहा है जिसमें देश के जाने माने 50 साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं उन्हीं साहित्यकारों ने एक साहित्यकार स्थानीय जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के डॉ विपिन यादव भी प्रतिभाग कर रहे हैंl
बृहस्पतिवार को आयोजित प्रवासी भारतीय साहित्य विषय पर संगोष्ठी के दौरान विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन मध्य प्रदेश के विभागाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा वागीश संस्था दुबई के अध्यक्ष डॉ आरती लोकेश एसीपी यूनिवर्सल दुबई के अध्यक्ष डॉ आलोक शर्मा डॉ साहित्य चतुर्वेदी और अमेजन सहित अन्य प्लेटफार्म के बेस्ट सेलर तथा हृयूज हूज के विश्व प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर अमित वर्धन पर वह अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया। इसके साथ ही प्रवासी हिंदी साहित्य विषय पर डॉ विपिन यादव ने अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम को महराजगंज पीजी कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बता रहे हैं।
डॉ विपिन यादव की इस उपलब्धि पर प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ,प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडेय, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव ,पूर्व प्राचार्य डॉ महेश मणि त्रिपाठी, डॉ राणा प्रताप तिवारी ,डॉ विजय आनंद मिश्र ,सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक और कर्मचारियों ने डॉ विपिन यादव को बधाई दी।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…