विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लोहरौली में साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त तत्वाधान मे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा सलेमपुर तहसील के लोहरौली ग्राम में महिलाओं हेतु विधिक साक्षरता /जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताते चलें कि गुरुवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त तत्वाधान मे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जे0पी0 यादव के अध्यक्षता में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सलेमपुर तहसील के ग्राम लोहरौली में महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, उपाय तथा बचाव एवं अन्य स्वास्थ से सम्बन्धित व कानूनी सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर के सफल आयोजन किये जाने हेतु चिकित्सा विभाग से, डा राजेश गुप्ता,डा हर्षिता श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, तथा दीपक कुमार त्रिपाठी एवं अंजली पाण्डेय को रिर्सोंस परसन के रूप में नामित किया गया । नामित रिर्सोस परसन के द्वारा शिविर में उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा सचिव /अपर जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे के द्वारा उपस्थित महिलाओं को विधिक रूप से साक्षर किया गया। उनके द्वारा महिलाओ की सुरक्षा, शिक्षा एवं सहायता पर विशेष ध्यान देने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सचिव ने कहा कि महिलाओ से संबंधित हितों के लिए सर्वोत्तम दृष्टिकोण अपनाते हुये समुचित देखरेख, संरक्षा, विकास, उपचार तथा समाज से मिलाने हेतु उनको प्रोत्साहित किया जायें। आयोजित शिविर में तहसीलदार सलेमपुर मिश्री सिंह चौहान ने शासन के द्वारा महिलाओ से संबन्धित संचालित योजना बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला योजना, तथा अन्य योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया गया। बाल संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बालकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु समाज को एक साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बालश्रम रोकने पर विशेष बल दिया, ऐसे बालक जिनकी उम्र 14 वर्ष से कम हैं और किसी होटल या कल-कारखाने में कार्य कर रहें हैं तो उनको ऐसे करने से रोका जाये तथा नियमानुसार संबंधित के विरूद्ध उचित कार्यवाही किया जायें। चिकित्सा विभाग से डा हर्षिता श्रीवास्तव के द्वारा महिलाओ हेतु स्वास्थ से सम्बन्धित समस्याओं जैसे सर्वाइकल कैंसर तथा अन्य महिलाओ से संबन्धित रोगों को दुर करने एवं उससे बचाव के लिए विस्तार से बताया गया । डी0सी0पी0एम0 डा0 राजेश कुमार के द्वारा आशा, ए0 एन0 एम0 के माध्यम से महिलाओ के स्वास्थ संबन्धित रोगों हेतु बचाव व उनको जागरूक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से , डी0सी0पी0एम0 डा0 राजेश कुमार, डा0 हर्षिता श्रीवास्तव, बाल संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, दीपक त्रिपाठी, अंजलि पांडे,ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, थाना सलेमपुर से उप निरीक्षक मंजू कुमारी, राजस्व विभाग से मनोज कुमार, तथा भारी संख्या में तहसील के विभिन्न ग्रामों से महिलाएं, आशा कार्यकत्री, तथा अन्य गणमान्य आमजनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

9 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

10 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

10 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

10 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

10 hours ago