बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के मरकड़ा चौराहे पर स्थित देशी शराब और बीयर की कम्पोजिट दुकान पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। करीब आधा दर्जन की संख्या में आए युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की, फिर कैश काउंटर से करीब 22 हजार रुपये नकद और दर्जनों पेटी देशी शराब व बीयर लूटकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
पीड़ित दुकान संचालक अखिलेश्वर नाथ मिश्र, निवासी ग्राम गोपवापार (बरहज) ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। उनके अनुसार अचानक पहुंचे युवक गाली-गलौज करते हुए बीयर की दुकान का फाटक तोड़ने लगे। डर के मारे मुनीब गौरीशंकर चौहान ने देशी शराब की दुकान का ताला बंद कर जान बचाकर भाग लिया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़ा और कैश लूटने के साथ-साथ शराब की पेटियों को भी वाहन में भरकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में सीओ बरहज अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…