सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
कस्बा स्थित चौराहे के पास शनिवार को आपसी विवाद में एक दुकानदार ने बगल की मिठाई दुकान पर काम कर रहे कारीगर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, चौराहे पर स्थित गौतम गुप्ता की मिठाई दुकान पर मुकेश राजभर काम कर रहा था। उसके बगल में ही सोनू गुप्ता की भी मिठाई की दुकान है। पीड़ित मुकेश का कहना है कि वे लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक शराब के नशे में धुत सोनू गुप्ता ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। चाकू मुकेश के पैर में लगने से वह घायल हो गया।
घायल मुकेश का इलाज गांव के ही एक निजी चिकित्सक से कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पीड़ित ने नामजद लिखित तहरीर थाने में जमा कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। वहीं आरोपी हमलावर घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…