गत वर्षों की भांति ही नाला सोपारा में दूबे इस्टेट परिवार एवं दुबे इस्टेट परिसर के दुकानदारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नाला सोपारा मुम्बई में गत वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र के मूल निवासी अमित ओमप्रकाश दुबे/दुबे स्टेट के नेतृत्व में उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार श्रावण मास के अंतिम रविवार अर्थात 3 अगस्त की सायंकाल से सोमवार 4 अगस्त की सुबह तक तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं यह कार्यक्रम सायं ठीक 6 बजे से रामधुन अर्थात महामंत्र (हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे) का गायन संपूर्ण साज बाज के साथ शुरु हुआ जो कि रात 9 बजे तक अखंड चलता रहा। इसके पश्चात भजन गायन का कार्यक्रम आरम्भ हुआ l जो देर रात से सुबह सुबह होते होते मंदिर परिसर में हजारों भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई l वहीं इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न भाषाओं में भजन गायन चलता रहा जो कि सुबह 8 बजे तक चला l मुंबई तथा आसपास का परिसर एवं देशभर के म्यूजिक इंडस्ट्री के करीब 50/100/125/150/200 से ज्यादा कलाकारों ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में सहभाग लेकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी सेवा अर्पित की l कार्यक्रम में आद्यशंकराचार्य जगद्गुरु त्रिकाल भवन्ता सरस्वती जी माता और सत् समाज सदमार्गी अखाड़ा के श्री सुबोधानंद जी महाराज, राजपूताना परिवार के संस्थापक ददन सिंहजी आदि मान्यवर एवं सुरेश आनंद ओझा, शिवेश मिश्रा, संजय तिवारी सफल, मुकेश त्रिपाठी, दीपक सुहाना, अंकिता दुबे, रागिनी प्रजापति, प्रकाश वैश्य, रामानुज पाठक, सुशील कनोजिया आदि सुप्रसिद्ध कलाकार उपस्थित हुए l अमित ओमप्रकाश दुबे के साथ सभी मान्यवरों ने, दुबे इस्टेट के सभी दुकानदारों ने तथा म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी कलाकारों ने सपरिवार भगवान तुंगारेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक किया. इसके पश्चात अमित ओम प्रकाश दुबे ने सभी मान्यवरों, एवं भक्तों व कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन एवं यथोचित सम्मान किया l

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago