किसी अनन्य मित्र ने सुझाव भेजा है,
ओमिक्रान के बढ़ने के साथ साथ ही
दुनिया में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है,
केवल भाप नहीं हाफ़ भी ज़रूरी है।

वैसे उन्होंने हास्य रूप में कहा होगा,
मेरा मानना है फिर भी हाफ़ बुरा नहीं,
हाफ़ और भी ले लो भाइयो ज़रूरी है
यदि, मुझे तो इसकी ज़रूरत नहीं।

यह भी कहा कि नये साल की ख़ुशी
में ज़्यादा मचलने की ज़रूरत नहीं,
मात्र वर्ष बदला है, जोड़ीदार, काम
और लक्ष्य सारे अभी भी बदले नहीं।

इसलिए मैं मानता हूँ सुख दुःख जो
भी वो दे रहा है उसे अपना बना लो,
सुख में बस उसका धन्यवाद, उससे
ही दुःख निवारण की अर्ज़ कर लो।

जिस चीज़ को उसने दिया जिस
हाल में उसने दिया स्वीकार कर लो,
जीवन में उसकी मर्ज़ी ही चलने दो,
उसकी मर्ज़ी बिना कुछ मत कर लो।

ज़िन्दगी प्रयोजन है, जिसमें रिश्ते
नाते लक्ष्य बन जाते हैं, बचपन तो
उत्साह है, युवावस्था प्रतिबद्धता है,
लेकिन वृद्धावस्था अभिसप्तता है।

सन्तान प्रोत्साहन है, मित्रता वेतन है,
तो पुरानी मित्रता पेंशन बन जाती है,
जीवन की यह सारी परिस्थितियाँ
आदित्य ईश्वर की देन मानी जाती हैं।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

Editor CP pandey

Recent Posts

राशिफ़ल में जानिए आज आपका दिन बनाएगा या बिगाड़ेगा ?

🟠 मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार, 16 फरवरी…

2 minutes ago

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

10 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

10 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

10 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

10 hours ago