आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में ग्रामीणों को सिखाए गए जीवन रक्षक उपाय

एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त पहल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन द्वारा शनिवार को जनाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय (चकिया के बारी) में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को बाढ़, आग, भूकंप और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला एवं उनकी टीम ने स्टेचर निर्माण और सीपीआर (हृदयपुनर्जीवन प्रक्रिया) देने का लाइव प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से प्रशिक्षण में भाग लिया और सवाल भी पूछे।

निरीक्षक शुक्ला ने बताया कि, “आपदा के समय घबराने के बजाय सही निर्णय और त्वरित कार्रवाई ही जान बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है। जागरूकता से ही हम आपदाओं से सुरक्षित रह सकते हैं।”

इस दौरान ग्रामीणों को यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार घर में आग लगने पर त्वरित कदम उठाएं, भूकंप के समय खुद को सुरक्षित रखें और सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से मदद पहुंचाएं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य नितेश पाठक, दीपक ठाकुर, ग्राम प्रधान विनोद पासवान, विक्रम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर अन्य गांवों में भी आयोजित किए जाएंगे तो औऱ लोगो को भी जानकारी मिल जाएगी

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

6 hours ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

6 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

7 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

7 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

7 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

8 hours ago