मेरी रचना, मेरी कविता

—X—

हम राही हैं उस मंज़िल के,
विधना ने जिसे बनाया है,
राहें पथरीली या फूल सजी,
ईश्वर ने हमें दिखाया है ।
इन राहों पर ही चलकर,
जीवन यात्रा पूरी होगी,
भटक गए यदि भाई मेरे,
मुक्ति यात्रा अधूरी होगी ।

कभी कभी खिड़की, दरवाज़े,
हैं बंद हमें जब ऐसा लगता है,
शायद कोई तूफ़ान हो बाहर,
जिससे वह हमें सुरक्षित रखता है।
वह जो भी जैसा भी करता है,
सब अच्छे के लिए ही करता है,
आस्था रखिए उसकी कृति पर,
अद्भुत ममता वह रखता है।

ओ बन्दे जीवन अति छोटा है,
आओ मिल कर जीना सीखें,
प्रेम सुलभ सारे जग का कर,
हम शांति से रहना सीखें ।
नफ़रत, ईर्ष्या, द्वेष त्याग दें,
यह मानव मन के दुर्गुण हैं,
क्रोध, कपट व दम्भ मिटा दें,
प्रेम ही अनुपम सद्गुण हैं ।

डरना तो अति कायरता है,
सामना करें इसका डट कर,
स्वछंद जिया जाये जीवन,
बेबाक़ और निडर बन कर।
यादें तो बीते जीवन की,
अति सुंदर व सुखद होतीं हैं,
आदित्य भाग्यशाली, जिसके,
जीवन में सुख-शांति होती है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’, लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

9 minutes ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

30 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

3 hours ago