वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं -विजयलक्ष्मी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन राधा गोविंद धाम बिगही सलेमपुर में किया गया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने पंचवटी पौधे लगाकर अभियान की शुरूआत की।उन्होंने कहा कि वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित कर मानव जीवन को सफल बनाने के लिए वृक्षारोपण को आवश्यक बताया।जिस तरह जीवन को चलाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है। उसकी सुचारू व्यवस्था धरती की दी हुई यह सौगात ही हमारे जीवन को मिलती है। उस धरा को सुरक्षित रखते हुए उसके दामन पर हरा भरा वातावरण बनाने का काम हमें मानवता के नाते करना है। इसके लिए धरती पर हमें पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा।
स्वामी राधारंग ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने में वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।सभी को कम से कम प्रत्येक वर्ष में 5 पौधे लगाने चाहिए।

ग्राम्य विकास विभाग से भी हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
ग्राम्य विकास विभाग से सलेमपुर के मलकौली में भी राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ये रहे मौजूद उक्त अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अभिषेक जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अजय दूबे वत्स,महेश्वर मिश्र,अवधेश यादव,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय,के पी यादव,विजयबहादुर गुप्ता,सुशील राठौर,पीएस काण्डपाल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारतीयों के लिए टूटा अमेरिका का H-1B सपना, लॉटरी सिस्टम खत्म; आज से बदले वीजा नियम

अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका है।…

56 minutes ago

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच होगा हिन्दू सम्मेलन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा…

1 hour ago

मतदाता पुनरीक्षण सूची 2025 जारी, 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; 6 जनवरी तक होगा निस्तारण

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण–2025 की सूची मंगलवार को जारी…

1 hour ago

रैमकी कंपनी के खिलाफ सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विधायक रागिनी सिंह ने दिया न्याय का भरोसा धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नगर निगम…

2 hours ago

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

परिजनों ने लगाया गला दबाकर मारने का आरोप मदनपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)थाना मदानपुर क्षेत्र अंतर्गत…

2 hours ago

साइबर अपराधियों का नया तरीका, पुलिस ने किया खुलासा

मोतीहारी में सोशल मीडिया तस्वीर से साइबर अपराध, बच्चे की फर्जी किडनैपिंग दिखाकर 50 हजार…

2 hours ago