अराजक तत्वों द्वारा नही होने दिया जा रहा संतनिरंकारी भवन का निर्माण

दस वर्ष पूर्व खरीदी गई जमीन आज भी संत निरंकारी समाज के कब्जे में लेकिन होने नही दिया जा रहा निर्माण कार्य

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) संत निरंकारी मंडल ने आज से लगभग दस वर्ष पूर्व में ग्राम बलटिकरा जिला देवरिया में एक जमीन का बैनामा कराया और इसी समय इस जमीन का कब्जा लेते हुए जमीन पर चारदीवारी लगा दी और यहां सत्संग होता रहा लेकिन जब संत निरंकारी मंडल द्वारा यहां पक्का निर्माण कार्य करने की कोशिश की जा रही है । तो यहां के कुछ अराजक तत्वों द्वारा किसी न किसी तरीके से इस निर्माण कार्य को रोक दिया जा रहा है ।इस संदर्भ में संत निरंकारी मंडन द्वारा स्थानी पुलिस और तहसील प्रशासन को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यह निर्माण कार्य शुरू नही हो पा रहा है । यह प्रकरण पिछले कई माह से चल रहा है । इससे आजीज आकर संत निरंकारी मंडल ने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्यप्रताप शाही को पत्र लिखकर यह आग्रह किया है की इस संदर्भ को ध्यान में रखकर यथा संभव कार्यवाही कराने की कृपा करे अन्यथा की दृष्टि में संत निरंकारी मंडल के लोग आत्मदाह करने के लिए विवश होंगे ।इस संदर्भ में हल्का लेखपाल से बात करने पर उन्होंने बताया की यह जमीन खरीदी गई है। और इस जमीन की कई बार पैमाइस हुई है इस जमीन में कोई विवाद नहीं है । वहा जानबूझ कर विवाद किया जा रहा है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

4 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

9 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago