राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाओ – मंत्री

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।22 जुलाई से प्रारंभ वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंम्भ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति जी द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुए बहादुरपुर स्थित वीआईपी कंपाउंड में अशोक, बरगद, पाकड़ का वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण मानवता की रक्षा के लिए बहुत जरूरी है वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं। माननीय मंत्री जी ने सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों के उपयोग को बंद करने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जनप्रतिनिधि गण व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

1 hour ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 hour ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

2 hours ago