इक पल हक़ में हो होता है तेरे,
इक पल ख़िलाफ़ हो जाता है,
जीवन पल दो पल का खेला है,
दुनिया आते जाते का मेला है।
हक़ में हो तो ग़ुरूर मत करना,
ख़िलाफ़ हो तो बस सब्र करना,
जीवन सुख दुःख का इक रेला है,
लाद लिया इस गठरी का ठेला है।
दुनिया में एक आसान काम है,
आपस का विश्वास गवाँ देना,
पर कठिन काम है विश्वास पाना,
बड़ा कठिन है विश्वास बना रहना।
जब कभी अकेले हो जाना,
सोच शक्ति को स्थिर रखना,
जब कुछ लोगों का जमघट हो,
अपनी वाणी को संयत रखना।
गलती से कभी क्रोध आ जाये,
मस्तिष्क सदैव शान्त रखना,
लोगों के साथ सामूहिक रूप से,
खुद को व्यवहार कुशल रखना।
जब कभी मुसीबत सामने आ जाये,
भावनाओं को अपने वश में रखना,
ईश्वर की कृपा कभी जब बरसेगी,
खुद के अहंकार को वश में रखना।
यह सारी मर्यादाएँ जीवन की,
जीवन जीने की दिग्दर्शक हैं,
आदित्य ध्यान में जो रखता है,
उसका जीवन सुगम सरल है ।
कर्नल आदि शंकर मिश्र’आदित्य’
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…