भाजपा ने नौ हजार श्रद्धालुओं को कराए रामलला का दर्शन
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्याधाम में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर कोई श्रीराम लला के दर्शन करने को आतुर है। इसके लिए जिले के 15 मंडल अध्यक्षों की अगुवाई में 100 बसों से नौ हजार श्रद्धालुओं को जिले से अयोध्या जाने के लिए बस्ती स्थित टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। जहाँ पर सांसद ई. प्रवीण निषाद, विधायक गणेश चौहान व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने धर्म ध्वजा दिखा कर बसों को अयोध्याधाम में श्रीराम लला के दर्शन के लिए रवाना किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिध गण भी दर्शन के निकल पढ़ेl
भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव ने श्रीराम के जयकारे लगवाकर श्रद्धालुओं से भरी बसों को रवाना किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में के विभिन्न बूथों से लगभग 9 हजार लोगों को अयोध्या ले जाने के लिए बसें लगाई गई थी। प्रत्येक बूथ से पांच-पांच लोगों को अयोध्या ले जाने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों को सौंपी गई थी।
श्री रामलला के दर्शन करने के लिए जनपदवासियों सहित में श्रीराम लला का दर्शन-पूजन किया और हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद भी लिया। सभी ने एक सुर में कहा कि जन्मभूमि पर रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया।
उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पाण्डेय ने बताया कि दर्शन के बाद उत्साहितजन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रहे हैं। दर्शन से अभिभूत लोगों के जय श्री राम के घोष से अयोध्या की गलियां गूंज उठी। इस दौरान विधायक गणेश चौहान, गणेश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल जज्जी, पूर्व नपाध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भास्कर मणि त्रिपाठी, निरंजन लोहिया, विवेकानंद वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता, कन्हैया वर्मा, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी सत्यपाल पाल, ज्ञानेंद्र मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव, हैप्पी राय, संतलला मौर्य सहित हजारो कार्यकर्ताओं ने दर्शन-पूजन किए।
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…