एलआईसी एजेंटो ने सात सूत्री मांगों को लेकर किया जमकर हंगामा

एलआईसी प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ आक्रोशित है एजेंट

लगभग 20 दिन से एजेंट है अनिश्चिकालीन हड़ताल पर

मैरवा/ बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार को लियाफी संघ के बैनर तले एलआईसी अभिकर्ताओं ने सेटेलाइट ब्रान्च के सामने सात सूत्री मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया है।इस दौरान अभिकर्ताओं ने एलआईसी प्रबंधन के होश में आने का नारा लगाया। आक्रोशित अभिकर्ताओं ने एलआईसी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा की एक अक्टूबर से एलआईसी ने बड़ा बदलाव करते हुए कलो बैक नियम लाने, कमीशन कम करने समेत अन्य बदलाव किया गया है। जिससे सभी अभिकर्ता नाराज है। अभिकर्ता धर्मनाथ गिरी, मिथलेश यादव, धर्मेंद्र यादव ने बताया की इस बढ़ती महंगाई में सभी विभागों में मजदूरी को बढ़ाया जा रहा है।लेकिन एलआईसी ने अभिकर्ताओं का मजदूरी कम कर दिया है।उन्होंने यह भी कहा कि अगर एलआईसी प्रबंधन अपने नियमो को वापस नही लेती है।तो अभिकर्ता सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे। अभिकर्ताओं के सात सूत्री मांगों में प्रीमियम वृद्धि घटाई जाये,पालिसी पर लोन के ब्याज को कम किया जाये, बीमाधन का बोनस बढ़ाया जाये,नये बीमा और रिवाइवल बीमा पर जीएसटी हटाया जाये शामिल है।मौके पर धर्मनाथ गिरी धर्मेंद्र यादव मिथिलेश यादव उमेश चौधरी विजय कुमार कुशवाहा अर्जुन कुमार अमित कुमार वर्मा देवेंद्र तिवारी सुरेश भक्त अखिलेश्वर दुबे पैहारी सिंह बृजेंद्र श्रीवास्तव ओम प्रकाश सिंह राजकिशोर प्रसाद, प्रमोद सिंह मोहम्मद दीन रजक जितेंद्र सिंह समेत अन्य अभिकर्ता मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

13 minutes ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

4 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

6 hours ago