आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराए: महापौर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम सदन हाल में एक अनौपचारिक बैठक आहूत की गई थी। जिसमें सभी पार्षदगण नगर आयुक्त सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस बैठक में दीपावली, छठ, भगवान चित्रगुप्त पूजा, धनतेरस आदि त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु, मुख्य रूप से पथ प्रकाश व्यवस्था, पैच मरम्मत कार्य के साथ ही सफाई व्यवस्था पर विचार-विमर्श हुआ। पथ प्रकाश व्यवस्था के सम्बन्ध में सभी पार्षदों द्वारा अपने-अपने वार्डो में कुछ पथ प्रकाश बिन्दु खराब होने तथा हाईमास्ट खराब होने की बात बैठक में रखी गई। जिस पर महापौर द्वारा निर्णय लिया गया कि विगत 4 दिनों के अन्दर पूर्व निर्धारित टीम के अतिरिक्त टीम बनाकर महानगर के सभी खराब पथ प्रकाश बिन्दुओं की मरम्मत कराए एवं जहा मरम्मत योग्य बिन्दु नहीं है। उस स्थान पर आवश्यकतानुसार 10-10 पथ प्रकाश बिन्दु के साथ हाईमार्क को भी ठीक कराया/लगवाया जाए। जिससे सड़कों एवं चैराहो को पूर्ण रूप से प्रकाशमय किया जाए। महानगरवासियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। महानगर के विभिन्न वार्डो में पैच मरम्मत कार्य चल रहे हैं। कुछ ऐसे भी स्थान/ सड़क हैं। जिनका पुनः निर्माण कराए जाने हेतु निविदा हो चुकी है। उन सड़कों पर पैच मरम्मत कराया जाना विभागीय में नहीं है। अन्य सभी गलियों एवं प्रमुख मार्गो पर जहा भी गड्ढा है। उसे तत्परता के साथ ठीक कराने का निर्देश महापौर द्वारा दिया गया। पार्षदों द्वारा सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में कहा गया कि वर्तमान में सफाई व्यवस्था अच्छी है। किन्तु दीपावली से प्रत्येक घरों से अधिक मात्रा में कूड़ा निकलता है। जिसको विशेष अभियान के तहत कूड़े का निस्तारण समय से करा लिया जाए। जिस वार्ड में कूड़ा वाहन खराब है। वहा दूसरे वाहन को लगाकर कूड़े का निस्तारण कराया जाए। जिससे त्यौहारों में किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। महानगर स्वच्छ दिखाई दे। महापौर द्वारा उपस्थित सभी पार्षदगण, अधिकारी/कर्मचारियों को त्यौहारों की अग्रिम बधाई देते हुए तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का अनुरोध किया गया। साथ ही महानगरवासियों को भी अग्रिम बधाई देते हुए अपील किया गया कि ऐसे पटाखे का प्रयोग न करें। जिससे पर्यावरण दूषित हो। अपने घरों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थल एवं नगर निगम कूड़ा निस्तारण वाहन पर ही करें। जिससे महानगर स्वच्छ एवं सुन्दर दिखाई दें।
बैठक में महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव के साथ उप सभापति धर्मदेव चैहान सहित समस्त पार्षदगण, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन सिंह, मुख्य अभियन्ता संजय चैहान, लेखाधिकारी रवि सिंह, अधिशासी अभियन्ता (पथ प्रकाश) अशोक सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा राजेश कुमार सिंह, समस्त जोनल अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी महापौर के पीए मु .आरिफ सिद्दीक़ी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

2 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

3 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

3 hours ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

22 hours ago