बाल संप्रेक्षण गृह में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह बस्ती में अपचारियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताते हुए निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में संत कबीर नगर से संबंधित विधि के विरोध में बालक, बाल संप्रेक्षण गृह में निर्वासित है।
सचिव द्वारा किशोर न्याय अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों के बारे में विस्तार से बताते हुए जागरूक किया तथा बाल अपचारियों द्वारा पूछे गए जिज्ञासाओं को शांत किया। सभी बाल अपचारियों से बातचीत की गई तथा बीमार अपचारियों के स्वास्थ संबंधी हाल-चाल लिए गए। उनके पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संप्रेक्षण गृह में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा अधीक्षक को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

8 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

8 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

8 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

8 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

8 hours ago