मोटर अधिनियम का खुल्लमखुल्ला उलंघन
उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में दो पहिया/चार पहिया वाहनों में एलईडी हेड लाइट्स का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।इन एलईडी हेड लाइट्स की दूधिया रोशनी में यातायात के नियम तो धुंधला हो ही रहे हैं साथ ही एलईडी हेड लाइट्स दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं।
क्षेत्र में दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहन अधिक रोशनी के चक्कर में एल ईडी लाइट्स का प्रयोग बेरोकटोक के धड़ल्ले से किया जा रहा है।बाइक में छोटे छोटे एलईडी बल्ब लगाने के फैशन भी इस समय जोरों पर है ये हेड लाइट्स सड़क हादसे को दावत दे रहे हैं।एलईडी हेड लाइट्स से अत्याधिक तीव्रता से निकलने वाली दूधिया रोशनी सड़क पर सामने से आने वाले वाहन चालक को चौंधिया देती हैं जिससे उसके आंखों के सामने कुछ क्षण के लिए अंधेरा छा जाता है।परिणाम स्वरूप कई बार हादसे की नौबत भी आ जाती है।लेकिन इसके बाद भी इस पर रोक नही लगाई जा रही है।क्षेत्र में बड़े पैमाने पर एलईडी बल्ब लगे वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।इसकी लाइट्स सीधे आंखों में पड़ने से सामने वाले व्यक्ति को कुछ भी दिखाई नही देता है जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं।
मोटरयान अधिनियम का नही हो रहा पालन
मोटरयान अधिनियम में स्पष्ट नियम है कि हेड लाइट्स का ऊपरी एक चौथाई हिस्सा काला रंगा होना चाहिए जिससे तीव्र प्रकाश की किरणें विपरीत दिशा के राहगीर के आंख पर सीधे न पड़े और वह किसी हादसे से बच सके।परिवहन विभाग के अधिकारियों की नजर अंदाजी के चलते नियम ही लुप्त हो चुके हैं।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…