स्वर्गीय जमाल अहमद के याद गार में किया गया लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बीते हुए पल को याद कर राम जानकी क्रिकेट ग्राउंड में स्वर्गीय जमाल मेमोरियल लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शिव अजय क्रिकेट अकादमी द्वारा किया गया, जिसमें टूर्नामेंट का उद्घाटन शिव अजय अकेडमी व नानपारा के टीम के बीच खेला गया जहां उद्घाटन में कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा द्वारा किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि से दोनों टीमों के खिलाड़ियो का परिचय कराया गया और इसके बाद मुख्य अतिथि ने पिच पर फीता काटकर शुभारंभ किया,इस अवसर पर समाजसेवी शेर सिंह कसौधन, इरशाद हुसैन, मोहम्मद अरशद,रईस अहमद, संतोष सिंह जितेन्द्र प्रताप सिंह ,राजीव श्रीवास्तव,सभासद शाहिद हाशमी आदि उपस्थित रहे।
पूर्व प्रधान मोहम्मद जुबेर फारूकी ने बताया की 30 ओवर का मैच खेला जाएगा इसमें जनपद की 6 क्रिकेट टीम में प्रतिभाग कर रही है,प्रतियोगिता में शैलेश जायसवाल, मो आलम,अजय यादव,मोईद मकरानी आदि विशेष सहयोग कर रहे है और इस प्रतियोगिता में बहराइच की दो नानपारा की एक शिव-अजय एकेडमी की दो टीमें तथा एक टीम रुपईडीहा के लीजेंड क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभाग करेगी।
वहीं दस दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को रुपईडीहा की हरदिल अज़ीज़ शख्सियत जमाल अहमद की याद में कराया जा रहा है ,जुबेर अहमद ने बताया की जमाल अहमद समाज सेवा के साथ-साथ क्रिकेट में बहुत रुचि थी और वह हर आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे उन्हीं के याद गार को लेकर ये क्रिकेट टूर्नामेंट किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

5 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

6 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

7 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

7 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

15 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

17 hours ago