हाथ जोड़कर ये वोट माँगते नेता,
विजयी होकर माननीय बन जाते हैं,
इनकी अपनी डफली बजती फिर,
ये केवल अपना ही राग सुनाते हैं ।

भक्तों को प्रसाद मिला न मिला,
चमचों की बात सुना, नहीं सुना,
रामा देवी जी हों, वृजभूषण जी हों,
इनको बस जनता को धोखा देना।

नेताओं की ज़्यादा भक्ति करना,
या इन सबकी चमचागीरी करना,
खुद अपने को ही धोखे में रखना है,
नहीं किसी को इन्होंने कुछ भी देना है।

इनकी ख़ातिर अपनी मित्रता के रिश्ते,
ना जाने हम खुद क्यों बिगाड़ लेते हैं,
हममें से किसी के ये नहीं सगे होते हैं,
वोटबैंक के लिए सारे दंडफंड करते हैं।

इनकी खुद की झोलियाँ भर जायें,
इनको बस लूट से मतलब होता है,
भूखा नंगा हो कोई इन्हें फ़र्क़ नहीं होता,
नेतानगरी का कोई सगा नहीं होता।

वेतन पेंशन साथ लेते, हमको क्या देते हैं,
वेतन महंगाई के पैसे भी चटकर जाते हैं,
आदित्य वोट दे, अपना कर्तव्य निभाना है,
इनके चक्कर से दूर दूर ही हमको रहना है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

25 minutes ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

3 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

4 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

4 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

15 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

15 hours ago