चितरंगी/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद शिक्षा केन्द्र चितरंगी के नए स्त्रोत समन्वयक एलडी यादव ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।
उन्होंने कार्यालय पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और बीआरसी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया। एलडी यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। पुरोहित व वरिष्ठ शिक्षक उर्मिलेश पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराया।
इसके साथ ही नवागत बीआरसीसी का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं व बधाई दी गई। देर शाम तक व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं व बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
बीआरसीसी श्री यादव ने पदभार ग्रहण करते ही कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक कर सीएम हेल्पलाइन, बोर्ड परीक्षा, पेंडिंग छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा गुरुवार को सभी जनशिक्षकों की बैठक आहूत किए जाने को लेकर पत्र जारी किया।
बीआरसीसी श्री यादव ने कहा कि अनिवार्य रूप से तय समय सीमा पर पूर्ण हो सभी कार्य। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना और छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…
करवा चौथ की रात खुला कथित प्रेम प्रसंग का राज! पत्नी को दूसरे युवक के…
बहन को रोकने के लिए छत से कूदा भाई; 3 किमी पीछा कर मोतीझील में…
30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…