उतरौला ,बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) अघोषित बिजली कटौती ने आमजनमानस को उद्वेलित कर दिया है। नगर में जहां दस से बारह घंटे की कटौती ट्रिपिंग के बीच की जा रही है वहीं ग्रामीण इलाकों में अठारह से बीस घंटे बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती जहां दैनिक दिनचर्या पर बुरा प्रभाव डाल रही है वहीं अवर्षा के चलते धान के नर्सरी की सिचाई बाधित हो रही है। बिजली के संकट पर शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान नही जा रहा है।बिजली के संकट से क्षुब्ध बार एशोसिएशन अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक बिजली की आपूर्ति तय शुदा रोस्टर के अनुरूप नहीं की गई तो अधिवक्ता संघ जनता के हित की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होगा। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह बेपटरी हो चुकी है। दिन में चार घंटे भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है रात्रि में बिजली आने जाने का कोई पता नहीं रहता अगर स्थित में सुधार नही हुआ तो सोमवार को अधिवक्ता संघ व्यापक जन आंदोलन करने को विवश होगा।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…