पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पाँच जून तक चलेगा अभियान

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के शाही कटरा मैदान में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ फीता काटकर, सीएमओ डॉ नरेश अग्रवाल की अगुवाई में किया गया। यहअभियान पाँच जून तक चलेगा।
मऊ नगर के शाही कटरा मैदान में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया,सीएमओ डॉ नरेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार (28 मई) से शुरू होकर यह अभियान पांच जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जन्म से के लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाई जायेगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी।
सीएमओ डा. अग्रवाल ने बताया कि पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है, इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका। जबकि भारत में पोलियो उन्मूलन हो गया है। लेकिन बचाव और सतर्कता के लिए यह अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है। पोलियो का टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल है, जिसमें पल्स पोलियो का ड्रॉप जन्म के समय ही दिया जाता है। इसके अलावा छह, दस और चौदह सप्ताह पर भी यह ड्रॉप पिलाया जाता है, इसकी बूस्टर खुराक सोलह से चौबीस महीने की आयु में भी दी जाती है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए मदरसा हनफिया अहले सुन्नत बहेरुल उलूम के हेड मास्टर मौ. अजीजुर रहमान, मौ. अब्दुलरहमान सामगी, मौ.खुर्शीद, मौ.शब्बीर साहब, मौ.इस्माइल ने स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से शहर के पोलियो ड्राप से फायदे को ले कर जानकारी दी। आज बूथ पर दवा पिलाई गयी। 29 मई से 2 जून तक घर-घर जाकर दवा की खुराक सेवन कराया जायेगा, पाँच जून को भी टीम की एक्टिविटी होगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिये 3,21,761 बच्चों का लक्ष्य,1339 बूथ तथा 39 ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं, एक टीम में तीन कर्मचारी पोलियो की खुराक से अच्छादित करने का कार्य करेंगे।इस कार्यक्रम में डॉ पदम् जैन विश्व स्वास्थ्य संगठन, सौरभ सिंह डीएमसी, रजिया, मुहम्मद शलीम यूनिसेफ से, कामाख्या मौर्या यूएनडीपी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

6 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

6 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

7 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

2 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

2 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 days ago