परिवार परामर्श केंद्र ने टूटे रिश्तों को जोड़ा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में बहराइच परिवार परामर्श केन्द्र पर फहीम किदवई,सर्वजीत सिंह,डी०पी०सिंह,अनुराधा श्रीवास्तव,रंजना उपाध्याय व महिला उपनिरीक्षक कल्पना सिंह,किरण दुबे,राशि शुक्ला,निशा सिंह परामर्शदाताओं की उपस्थिति में l पारिवारिक मामलों में सुलाह-समझौते का प्रया डीसीस किया गया। प्रत्येक रविवार को पारिवारिक विवादों की प्राप्त शिकायतों में परामर्शदाताओं के माध्यम से परिवारों को पुनः जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव ने बताया कि शिकायत थाने पर एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त होती हैं lजिनमें पति-पत्नी में घरेलू कलह होनेे कारण मुकदमें शुरू हो जाते हैं l पति एवं अन्य ससुरालीजनों के विरूद्ध दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा,साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं l परिवारों में विघटन न हो इस कारण से परामर्शदाताओं का सहयोग लेकर प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में पक्षकारो के मध्य समझौता कराया जाता है। इस रविवार 02 मामलों में पति-पत्नी उनके सगे संबंधियों को बुलाया गया था। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शीला यादव व टीम के अथक प्रयास से 02 परिवारों को बिखरने से बचाया गया l व उनकी साथ-साथ में विदाई करायी गयी । 02 प्रकरण में सुलह समझौता किया गया जिन पति-पत्नी की विदाई करायी गयी उनको भी अगले रविवार को कुशलक्षेम पूछने के लिए पुन: बुलाया गया है जिससे सुलह की स्थिति से अवगत करा सकें। इस तरह से सुलह कराने से परिवारों को बिखरने से बचाया जा रहा है l

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

39 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago