एम एस एम ई दिवस के अवसर पर मेगा क्रेडिट कैम्प का शुभारंभ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय एम एस एम ई, दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उ0 प्र0 शासन के द्वारा लखनऊ मे “मेगा क्रेडिट कैम्प” कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 12.00 बजे किया गया।
उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तत्समय ही जनपद स्तर पर भी ‘क्रेडिट कैम्प” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में कराया गया ।
इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं बैंकों द्वारा सीधे उद्यमियों, व्यापारियों को स्वरोजगार हेतु लाभार्थियों को MSME ऋण प्रदान किया गया।
मुख्यामंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट भी कराया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण का चेक प्रदान किया गया तथा प्रदेश के उद्यमियों को सम्बोधित भी किया गया। जनपद स्तरीय “क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम” में उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग के अलावा सीधे बैंकों के माध्यम से कुल 44 लाभार्थियों के पक्ष मे कुल धनराशि ₹359.75 लाख का ऋण प्रदान किया गया।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष उ0 प्र0 बीज विकास राजेश्वर सिंह व खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आर एस त्यागी तथा अन्य बैंकों के जिला समन्वयक व मुख्य प्रबंधक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों, उद्यमियों व अधिकरियों के साथ-साथ रामअशीष जायसवाल अध्यक्ष, उद्यमी संगठन भी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

2 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

3 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

3 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

3 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

3 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

11 hours ago