Categories: Uncategorized

डीडीयू में स्व. कमला बहुगुणा स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, चितवन आई प्रथम

महिला स्वयं में सशक्त, समाज को बदलनी होगी महिला को कमजोर समझने की मानसिकता: प्रो. पूनम टण्डन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति उ.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में स्व. कमला बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष पर ‘’क्या भारत में महिलाओं को आरक्षण देने से वास्तविक समानता हासिल की जा सकती है?” विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चितवन मिश्रा, द्वितीय स्थान प्रकाश पाण्डेय एवं तृतीय स्थान अंजलि शर्मा को मिला।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी को लखनऊ में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में भेजा जायेगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जबकि श्रोताओं के रूप 300 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने महिला समानता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि महिला अपने आप में सशक्त है, समाज को उसे कमजोर मानने के नज़रिए को बदलना होगा।आज महिला समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपने को स्थापित कर रही है। गोरखपुर विश्वविद्यालय स्वयं महिला समानता और सशक्तिकरण का एक ज्वलंत उदाहरण है, जहाँ सर्वाधिक मेडल बेटियाँ प्राप्त करती हैं।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे ने करते हुए कहा कि महिला को समान अवसर मिलने पर ही समाज सशक्त और विकसित होगा।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में समाजशास्त्र विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. संगीता पाण्डेय, प्राणि विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीना बत्रा कुशवाहा एवं समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनीष पाण्डेय ने संचालन किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज कुमार श्रीवस्तव ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की तरफ़ से विश्वविद्यालय के प्रति आभार ज्ञापन किया।
प्रतियोगिता के पश्चात प्रथम तीन प्रतिभागी को ट्रॉफ़ी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही 80 प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम आए प्रतिभागी को लखनऊ में आयोजित मुख्य प्रतियोगिता में सम्मिलित होना होगा। जहाँ क्रमशः रू 51,000.00 का प्रथम पुरस्कार, रू 31,000.00 का द्वितीय पुरस्कार, रू 21,000.00 तृतीय पुरस्कार एवं अन्य को रू 2100.00 का सांत्वना पुरस्कार व ट्राफी दिया जायेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, सहायक अधिष्ठातागण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

2 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

10 minutes ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

30 minutes ago

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

1 hour ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

2 hours ago