भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे स्व.अटल बिहारी वाजपेयी- रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर के समता निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।
निवर्तमान सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता थे। उन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। वे सच्चे राष्ट्र भक्त थे, उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।
उन्होंने कहा कि उनका विचार हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार करती रहेगी। वे भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे। राजनीतिक अस्थिरता से उबारने के अलावा देश के अंदर राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा। आज पिछले नौ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास, सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किया है, इसकी आधारशिला अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में रखी थी।
इस अवसर पर जयनाथ कुशवाहा, कन्हैया लाल जायसवाल, अजय दूबे वत्स, अनूप उपाध्याय, विनय पाण्डेय, बचनदेव गोंड, अनिल ठाकुर, अजय गौतम, प्रतीक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

3 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

3 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

3 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

3 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

3 hours ago