मौसम आधारित फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 जुलाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने जनपद के किसान भाइयों के सूचनार्थ अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत धान फसल एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में जनपद के विकास खण्ड मेहदावल एवं साथा में केला फसल अधिसूचित है। धान फसल का प्रति हेक्टेअर प्रीमियम रू 1644.00 एवं केला फसल का प्रति हेक्टेअर प्रीमियम रू 3000.00 है।
जनपद में उक्त योजना संचालित करने हेतु यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी लि० को नामित किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों को क्षति होने की स्थिति में बीमित कृषकों को बीमा कवर/क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है। खरीफ-2022 में जनपद के लगभग 1516 कृषकों को 179.771 लाख की क्षतिपूर्ति प्राप्त हुयी है।
उन्होंने बताया है कि किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों के प्रीमियम कटौती सम्बन्धित बैंक शाखा के द्वारा करते हुए विवरण प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। गैर ऋणी कृषक अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण आईएफएससी कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सेंटर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते है। खरीफ मौसम में योजना में भागीदारी की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है। शासन द्वारा योजना हेतु टोल फ्री नम्बर 18008896868, 18002091111 जारी किया गया हैl जिस पर कृषक फोन करके योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते तथा बीमित कृषक आपदा की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु 72 घण्टे के अंदर टोल फ्री नम्बर पर सूचित कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फर्जी अपहरण की कहानी निकली, मोबाइल पर लड़की को परेशान करने से जुड़ा मामला

सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दतीवढ़ निवासी कक्षा आठवीं के…

26 minutes ago

महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्रो का किया निरिक्षण

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश,लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा के…

28 minutes ago

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए औरैया…

30 minutes ago

पुलिस लाइन देवरिया में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने…

1 hour ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 128 वाहन चालकों पर कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के…

1 hour ago

मिशन शक्ति के तहत जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म पर विशेष आयोजन

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिला अस्पताल में बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में…

1 hour ago