छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की अंतिम तिथि हुई जारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गतऑनलाइन प्रक्रियात्मक कार्यवाही हेतु संस्थाओं / छात्र-छात्राओं हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी किया गया
है। उक्त शासनादेश के अन्तर्गत दिये गये समय सारणी में छात्र छात्राओं हेतु 18 जनवरी, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र बेवसाइट Scholarship.up.nic.in पर भरा जाना है, एवं फाइनल प्रिन्ट आउट निकालने से पूर्व तीन कार्य दिवसों में छात्रवृत्ति के पोर्टल पर Student Section” में आनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को प्रदर्शित किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्लकों सहित शिक्षण संस्था में 18 जनवरी 2024 तक जमा कियाजायेगा। छात्र-छात्राओं द्वारा भरे गये आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थाओं द्वारा 22 जनवरी, 2024 और शिक्षण संस्थाओं द्वारा 23 जनवरी तक ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है,अतः जनपद के समस्त पूर्वदशम कक्षाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार शैक्षिक वर्ष 2023-24 की छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही छात्रवृत्ति की विस्तृत समय-सारिणी कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला समाज कल्याणअधिकारी/जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी/जिला अल्प संख्यक कल्याण विभाग, बलिया में उपलब्ध हैं,जहां से छात्रवृत्ति सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिरहोर टोला में मातम, 10 बच्चों के लापता होने से बढ़ी चिंता

जयनगर के बिरहोर टोला से 10 बच्चे लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस…

9 minutes ago

वैलेंटाइन वीक 7–14 फरवरी 2026 बनाम भारतीय विकल्प

प्यार, भावनाएँ, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन की वैश्विक आवश्यकता एक समग्र विश्लेषणगोंदिया।…

14 minutes ago

मानव अधिकारों पर आयोग की दो टूक, झोलाछाप और लापरवाह अफसरों पर सख्ती

उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग की आगरा में संगोष्ठी, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ…

22 minutes ago

RTE Online Form 2026: आवेदन तिथि, पात्रता और दस्तावेज

RTE निःशुल्क दाखिला 2026: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,…

1 hour ago

7 फरवरी का इतिहास: क्रांतिकारी, साहित्यकार और अभिनेता का स्मरण

🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…

2 hours ago

जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी

इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…

2 hours ago