कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है ।
वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद में आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन 15 मई, 2023 से 30 मई, 2023 तक लगातार जारी है। इच्छुक संस्था पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट पर https://backwardwelfareup.gov.in दिये गये लिंक एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वां तल, अशोक मार्ग, लखनऊ / कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा न0 134 प्रथम तल विकास भवन में 30 मई, 2023 सांय 5:00 तक अनिवार्य रूप से हार्ड कापी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

मऊ अपहरण कांड: सरायलखंसी पुलिस ने खोली झूठी साजिश की परतें, मुगलसराय से महिला गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ अपहरण कांड में बड़ा खुलासा करते हुए थाना सरायलखंसी पुलिस…

52 minutes ago

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, दो दिवसीय महोत्सव में उमड़ा ज्ञान और गौरव का संगम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित…

56 minutes ago

पुलिस हिरासत से पॉक्सो आरोपी फरार: श्यामदेउरवां में मचा हड़कंप, खाकी की कार्यशैली पर सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी…

1 hour ago

सोमवार राशिफल 2 मार्च 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

🔮 राशिफल 2 मार्च 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ? पढ़ें मेष…

1 hour ago

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

1 hour ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

3 hours ago