उतरौला/बलरामपुर/(राष्ट्र की परम्परा)।उतरौला कस्बे के चौराहों पर टैम्पों ई-रिक्शा चार पहिया वाहनों समेत बड़े वाहनों का कब्जा है ।जिससे बाइक सवार व साइकिल सवार समेत पैदल राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।कस्बे के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे में फुटपाथ पर वाहनों समेत ठेलिया दुकानदार भी कब्जा जमाए हुए हैं।जिससे तेज गति से निकलने वाले वाहनों से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।जीप टैक्सी व टैम्पू संचालक चौराहे के मुख्य सड़कों से सवारियां भरते हैं रोड पर खड़े वाहनों की वजह से पैदल,साइकिल व बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं ट्रकों व चार पहिया वाहनों की चपेट में आए दिन बाइक व साइकिल सवार आ जाते हैं और दुर्घटना के चलते जान गंवा देते हैं।अभी हाल ही में बड़़हरी निवासी साइकिल सवार पूर्व प्रधान राधेश्याम को ट्रक ने कुचल दिया था।
सड़कों पर बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से अक्सर समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…