स्प्रिंग शाइन एकेडमी द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम स्थानीय डुमरी स्थित स्प्रिंग शाइन एकेडमी पर पर्यावरण बचाने के लिए बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी ,एवं अध्यक्षता डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष प्रांतीय प्रधानाचार्य परिषद रहे।सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बच्चों द्वारा पर्यावरण पर बनाए गए पेंटिंग का निरीक्षण किया ।उसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपादित हुआ ।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ की परिकल्पना लेकर जिले तथा प्रदेश स्तर पर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें देवरिया जिला भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है ।इसमें हम सबका कर्तव्य है कि वातावरण को शुद्ध करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पर्यावरण बचाने के लिए हमारा कर्तव्य है की हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रहे। लेकिन बहुत से जगहों पर लोग अंधाधुन पेड़ की कटाई हो रही हैं ।जिससे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है ।अतः हमारा कर्तव्य है कि हम पेड़ों को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनीत सिंह ने आए हुए अतिथि गण के प्रति आभार व्यक्त किया । उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक वकील सिंह ने आये हुए सभी अतिथिगण को माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर अनेक गणमान्य लोग पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र पाल सिंह अभिषेक सिंह, अभिमन्यु सिंह, शैलेश उपाध्याय ,गिरीश चंद्र सिंह, पिंटू श्रीवास्तव , ग्राम प्रधान रोहित राय ,संदीप कुमार मल्ल, दिलीप यादव आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

चौथा स्तम्भ-कितना सक्षम

कौन सच्चा कौन झूठा, क्यालिखकर बतला पाऊँगा ?ख्याल आता है कभी, क्याबहती गंगा में हाथ…

1 hour ago

डिजिटल साक्षरता और नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला प्रोबेशन अधिकारी…

1 hour ago

विश्व हिन्दू महासंघ तहसील इकाई का गठन सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को पटेल नगर पश्चिमी स्थित पुरानी संगत पीठ मे विश्व…

2 hours ago

पति घर आया तो पत्नी ने छिपाया बॉयफ्रेंड, वायरल हुआ वीडियो और बजी लाठियां

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

क्या जीत पाएंगी मैथिली ठाकुर? अलीनगर सीट पर BJP का बड़ा दांव, जानें सियासी समीकरण

दरभंगा (राष्ट्र की परम्परा)। मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर का राजनीतिक डेब्यू बिहार विधानसभा चुनाव में…

2 hours ago

नौकरी छूट गई? जानें PF से कितना पैसा निकाल सकते हैं, EPFO के नए नियमों की पूरी जानकारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अगर आपकी नौकरी छूट गई है और आप अपने Provident…

2 hours ago