पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली युवक की मौके पर मौत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात लगभग 10 बजे गांव के ही कुछ दबंगो द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात की यह घटना हैं, खाना खाने के बाद युवक खेत में पानी चलाने के लिए टयूबवेल चालू करने गया हुआ था। जब थोड़ी देर बाद कुछ आवाजें आने का अंदेशा हुआ तो परिवार के लोगों उसे खोजते हुए टयूबवेल पर गए, जहां देखा कि अभिमन्यु को तीन गोली लगी थी, वह खेत में खुन से लथपथ अवस्था में पडा था। परिजनों द्वारा आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक व आला अधिकारियों ने सारे थानों के थाना अध्यक्षों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही गाँव मे कोई बवाल न हो उसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी। वहीं पुलिस टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने मृतक के भाई संतोष सिंह की तहरीर पर सात नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अभिमन्यु सिंह पुत्र महातम सिंह 28 वर्ष निवासी कुसुमौर पखईपुर थाना सराय लखनसी गांव का निवासी था।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय द्वारा गम्भीरता से लेते हुए, अपने आला अधिकारियों एवं सभी थानों के थाना इंचार्ज को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर गाँव की हालत बिगड़ने न पाए , गांव में काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दिया गया है। मृतक के भाई संतोष की तहरीर पर मुख्य आरोपी अरविंद सिंह ग्राम प्रधान संगीता सिंह पत्नी अरविंद सिंह, अनिल सिंह, सीमा सिंह, सूरज सिंह और ओमप्रकाश सिंह को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, पुलिस जांच में जुट गयी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago