जमीन विवाद में मारपीट, संत कबीर नगर में सियासी हलचल

संत कबीर नगर जमीन विवाद में युवक की पिटाई का आरोप, सत्तारूढ़ दल के विधायक पर गंभीर सवाल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में जमीन विवाद को लेकर एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के विधायक की कथित शह पर उनके करीबी लोगों ने युवक को जबरन कार में बैठाया और ईंट भट्ठे पर ले जाकर बेरहमी से पिटाई की। आरोप यह भी है कि इस दौरान युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया।
परिजनों के अनुसार, मारपीट के बाद युवक के बेहोश हो जाने पर आरोपी उसे हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें – देवरिया में उत्तर प्रदेश दिवस 77वां स्थापना दिवस 2026 पर हुआ रंगारंग सांस्कृतिक प्रदर्शन

पीड़ित के भाई द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि युवक लंबे समय से संबंधित जनप्रतिनिधि के साथ रहकर काम करता था। आरोप है कि जमीन विवाद की जड़ लखनऊ में खरीदी गई एक जमीन है, जिसमें युवक का भी आर्थिक योगदान बताया जा रहा है। इसी लेन-देन और स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।
तहरीर के अनुसार, 20 जनवरी को युवक एक निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी कार सवार लोगों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाकर ईंट भट्ठे पर ले जाया गया, जहां कथित रूप से पिटाई की गई। यह मामला संत कबीर नगर जमीन विवाद के रूप में अब चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें – जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर युवाओं को मिला प्रेरणादायी संदेश

वहीं, विधायक पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि विरोधी उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं और सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

18 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

21 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

21 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

21 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

21 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

22 hours ago