अज्ञात ट्रक की टक्कर से गोरखपुर निवासी युवक की मौत

उग्रसेंस सेतु पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत उग्रसेंस सेतु पर शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 7:30 बजे एक युवक बाइक से कपरवार से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह उग्रसेंस सेतु पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही बरहज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें – जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर युवाओं को मिला प्रेरणादायी संदेश

मृतक की पहचान सुरेन्द्र विश्वकर्मा (45 वर्ष) पुत्र पन्नेलाल, निवासी गोला बाजार, थाना गोला, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेन्द्र विश्वकर्मा शनिवार की रात अपने निजी कार्य से कपरवार गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस आसपास के इलाकों और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। जल्द ही ट्रक चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने उग्रसेंस सेतु पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago