छात्र-छात्राओं के लिए भरोसेमंद सूचना स्रोत बना DDU का यूट्यूब चैनल

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का आधिकारिक यूट्यूब चैनल बना प्रभावी डिजिटल संवाद का सशक्त मंच


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का आधिकारिक यूट्यूब चैनल “DDU Gorakhpur University Official” आज विश्वविद्यालय और समाज के बीच एक प्रभावी डिजिटल संवाद मंच के रूप में स्थापित हो चुका है। यह चैनल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों की प्रामाणिक और त्वरित जानकारी आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
वर्ष 2020 में शुरू किए गए DDU Gorakhpur University Official YouTube Channel से अब तक 10.3 हजार से अधिक सब्सक्राइबर जुड़ चुके हैं। चैनल पर उपलब्ध 205 से अधिक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें – मूलांक राशिफल, करियर, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन का हाल

इस आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से दीक्षांत समारोह, शैक्षणिक संगोष्ठियाँ, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, खेल प्रतियोगिताएँ, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा सूचनाएँ, कैरियर गाइडेंस और विश्वविद्यालय के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण (Live Streaming) और रिकॉर्डेड वीडियो नियमित रूप से साझा किए जाते हैं।
DDU Gorakhpur University Official चैनल विशेष रूप से उन छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है जो घर बैठे विश्वविद्यालय से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। यह पहल डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को भी मजबूती प्रदान करती है।

ये भी पढ़ें – जानिए इस दिन क्या हुआ ऐतिहासिक घटनाएँ

विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य “आ नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः” इस डिजिटल माध्यम के जरिए सार्थक होता दिखाई देता है, जहाँ ज्ञान, सूचना और सकारात्मक विचार समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे DDU Gorakhpur University Official YouTube Channel को सब्सक्राइब कर विश्वसनीय और आधिकारिक जानकारी के लिए इसी मंच का उपयोग करें।
आधिकारिक यूट्यूब चैनल:
www.youtube.com/@ddugu-official

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago