बरहज/राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज द्वारा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज मे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया,जिसमे सैकड़ो छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्य कम्प्यूटर क्लासेज बरहज द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह 2025 मे भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, श्रीकृष्ण इंटर कालेज आश्रम बरहज मे रविवार को किया गया।
इस प्रतियोगिता मे कुल 885 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
सुबह से ही छात्र छात्राओं की भीड़ विद्यालय के गेट पर लगने लगा, भीड़ को देख डायरेक्टर दिव्या मद्देशिया व सहयोगी चंदन, प्रतीक, शिवांश पाण्डेय, सूरज, स्वेता, विकास, टिंकू, नईम आलम आदि ने प्रवेश पत्र जांच कर कक्षा मे प्रेवश कराया तथा बच्चो ने शांति पूर्ण तरिके से परीक्षा देकर अपने अपने घर को प्रस्थान किया।इस दौरान दिव्या मद्देशिया ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चो को जीवन मे उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…