उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) तहसील क्षेत्र में धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है,सरकारी खरीद की जटिलता के चलते किसान बिचौलियों के हाथों धान बेच दे रहे हैं ।धान खरीद शुरू हुए लगभग तीन सप्ताह होने को है बावजूद लक्ष्य का एक फीसदी भी खरीद नही हो सकी।खरीद बढ़ाने के लिए अधिकारी किसानों से संपर्क कर धान बेचने की अपील कर रहे हैं।
किसान लल्लू राम ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है,केंद्र पर नमी या अन्य बहाना बताकर वापस कर दिया जाता है किसान राज मोहम्मद ने बताया कि हाईब्रिड धान खरीद के लिए बीज का बिल मांगा गया अब 6महीने बाद बिल कहां से लाऊं इन झंझटो के कारण आढ़तियों के हाथ बेच दिया जाता है।केंद्र प्रभारी निरंकार सिंह ने बताया कि बीज की रसीद वाली नियम अब समाप्त हो गई है किसानों को स्वंय घोषणा पत्र भरकर देना होता है।उन्होंने बताया कि अब तक 16कुन्तल धान की खरीद की गई है।
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…