हाईटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग वायर की कमी, बड़े हादसे का मंडराया रहा खतरा

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के विकास खंड श्रीदत्तगंज के महदेईया बाजार में मुख्य बाजार से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए गार्डिंग वायर अब तक नहीं लगाए गए हैं, जबकि यह भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत आवश्यक है। काफी पुरानी होने के कारण इस लाइन में फाल्ट आने की संभावना बनी रहती है। आए दिन सब स्टेशन जिगना द्वारा तार टूटने की सूचना मिलती रहती है, बावजूद इसके बिजली विभाग के अधिकारी इस स्थिति को नजरअंदाज कर रहे हैं और किसी बड़े हादसे का इंतजार करते दिख रहे हैं।
नियमों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन के तारों के नीचे सुरक्षा गार्डिंग लगाना अनिवार्य होता है, ताकि तारों के झूलने या टूटने की स्थिति में तार जमीन पर न गिरें और किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। इसके बावजूद, महदेईया बाजार समेत कई अन्य स्थानों पर बिजली विभाग ने अब तक गार्डिंग नहीं लगाई है। इससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं।
महदेईया बाजार के बीचों-बीच से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन, खासकर उतरौला-गोंडा रोड और मछली मंडी के पास, पर गार्डिंग वायर नहीं लगाए गए हैं। इस मार्ग से रोजाना रोडवेज बसों के अलावा सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, और यात्रियों का आवागमन लगातार बना रहता है। बुधवार को साप्ताहिक बाजार में सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं। ऐसे में अगर लाइन में फाल्ट होता है, तो तार सीधे जमीन पर गिरने का खतरा है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
इसी तरह की स्थिति नहर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी है, जहां से रोजाना लोग और वाहन गुजरते हैं, लेकिन यहां भी गार्डिंग वायर नहीं लगाए गए हैं। कई बार तार टूटकर गिर चुके हैं, जिससे किसानों की फसलें जलकर राख हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने गार्डिंग वायर लगाने की जरूरत महसूस नहीं की है।
क्षेत्र के निवासियों दिलीप, इलियास, अफजल, नफीस, सोनू, राम प्रकाश, अजय, मुशाहिद रजा, खालिद, शादाब आदि ने उच्चाधिकारियों से जल्द से जल्द गार्डिंग वायर लगाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago