प्रत्येक ब्लॉक में श्रमिक पंजीकरण कैंप अनिवार्य – डीएम

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कैंप लगाकर लोन उपलब्ध कराएं, निरस्त आवेदनों का स्पष्ट कारण बताना होगा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधुओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्यमी पंजीयन, औद्योगिक सुरक्षा फोरम, कानूनी व्यवस्थाएं एवं जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कैंप लगाकर पात्र आवेदकों को लोन प्रदान किया जाए। यदि किसी आवेदन को निरस्त किया जाता है तो उसका स्पष्ट कारण बताया जाए। निवेश मित्र पोर्टल की स्थिति पर चर्चा करते हुए डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1098 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 796 का निस्तारण हो चुका है। शेष 90 आवेदनों में अधिकांश समय सीमा के भीतर हैं, जबकि कुछ विभागों में लंबित हैं।
श्रमिक पंजीकरण पर जोर
निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण को लेकर डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए।
शौचालय व सड़क-नाला समस्या का समाधान बैठक में सुखपुरा मार्केट स्थित सार्वजनिक शौचालय का अधूरा कार्य सामने आया। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता, नगर पालिका को निर्देश दिया कि प्लास्टर, रंगाई-पुताई व सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कर तत्काल शौचालय संचालित कराया जाए। भृगु आश्रम के पास फोर लेन सड़क और नाले की ऊंचाई संबंधी समस्या पर भी चर्चा हुई। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि नाले की ऊंचाई सड़क से 2-3 फीट अधिक होने से वाहनों का प्रवेश बाधित हो रहा है। डीएम ने इस समस्या को गंभीर मानते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को वहां ऐप्रोच मार्ग निर्माण कराने का निर्देश दिया। नालियों की सफाई और मूत्रालय निर्माण बलिया शहर में नालियों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, नगर पालिका को निर्देश दिया कि व्यापार बंधुओं से मिलकर समस्याग्रस्त स्थानों की सूची बनाएं। साथ ही शहर में सार्वजनिक मूत्रालयों की आवश्यकता को देखते हुए व्यापारियों के सहयोग से उनके निर्माण कराने के निर्देश भी दिए।
बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित व्यापार बंधु सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

2 hours ago

कटहल नाला, मेडिकल बाईपास और बाढ़ शरणालय का डीएम ने किया औचक निरीक्

लापरवाही पर फटकार, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश बलिया(राष्ट्र…

2 hours ago

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

व्यवस्थाओं का लिया जायजा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर…

2 hours ago

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

22 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

1 day ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

1 day ago