आरसेटी देवरिया में कंप्यूटर एकाउंटिंग बैच का हुआ उद्घाटन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट-आरसेटी) देवरिया में गुरुवार को कंप्यूटर एकाउंटिंग बैच का शुभारंभ किया गया। इस बैच का उद्घाटन संस्थान के निदेशक विशाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर निदेशक विशाल गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर आधारित एकाउंटिंग एवं फाइनेंशियल मैनेजमेंट का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे रोजगार या स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
बैच में देवरिया जिले के 16 ब्लॉक से कुल 35 प्रशिक्षु शामिल हुए हैं, जिन्हें 38 दिवसीय प्रशिक्षण अवधि में टैली, जी.एस.टी., ई-बुक कीपिंग, इन्वेंटरी मैनेजमेंट आदि विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल अकाउंटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करते हैं बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के बरिष्ठ संकाय सोमनाथ मिश्रा, संकाय विनय शंकर मणि त्रिपाठी एवं अभिषेक तिवारी (कार्यालय सहायक) व अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

32 minutes ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

1 hour ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

3 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

4 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

4 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

6 hours ago