सलेमपुर, देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
परिजनों से कुछ देर में आने की बात कह कर निकले मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप भटनी-वाराणसी रेल खण्ड पर हुई। मृतक की पहचान ग्राम इमलिया निवासी पिंटू यादव (25) पुत्र रामजनक यादव के रूप में हुई है, जो मजदूरी का कार्य करता था।
जानकारी के अनुसार पिंटू मंगलवार की शाम गांव के पास एक ट्रक से बालू उतारकर घर लौटा था। स्नान-भोजन के बाद उसने परिजनों से थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर घर से निकल गया। देर रात ग्रामीणों ने उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई कमला यादव, दूसरा संतोष यादव और दो बहनें सीमा व रीमा की शादी हो चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…
हिसार (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ. सत्यवान सौरभ समकालीन हिंदी पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन के…