मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम

सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर गांव में मंगलवार को जल निगम की निर्माणाधीन पानी की टंकी के समीप कार्य कर रहे एक मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मजदूर गड्ढे के भीतर कार्य कर रहा था और अचानक ढेर सारी मिट्टी उसके ऊपर आ गिरी। अपराह्न करीब 1 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब हुसैनपुर में जलकल विभाग की ओर से बन रही पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान मजदूर 30 वर्षिय लालजी पुत्र झिगुर राम, निवासी सलेमपुर, थाना पकड़ी, मिट्टी में दब गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से मजदूर को बाहर निकलवाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुँचे स्वजन रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

3 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

7 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

8 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

8 hours ago