त्योहार का दोनों वर्ग उठता है आनन्द
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना प्रांगण में शनिवार को दुर्गापूजा, दशहरा आदि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर कस्बे व आस पास के मुस्लिम समुदाय के मौलानाओं व धर्मगुरुओं की बैठक थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उपस्थित सभी धर्मगुरुओं ने प्रशासन को त्योहार सकुशल संपन्न होने का भरोसा दिलाया साथ ही कहा कि यह नगर हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब की तरह मिसाल बनकर रहा है व रहेगा ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र कुमार ने सभी मौलानाओं व धर्मगुरुओं को बातो को सुन काफी प्रसन्नता जताया । कहा कि त्योहार को लेकर जिला प्रशासन काफी चौकन्ना है और हर छोटी बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर रखे हुए है । कहा कि पूरे त्योहार भर अफवाहों पर ध्यान न दे अगर कोई अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने थाने को दे पुलिस उससे शक्ति से निपटेंगी चाहे वह कोई भी क्यो ना हो । उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील किया कि त्योहार सभी का है इसे हँसी खुशी खुशनुमा माहौल में मनाये । इस दरम्यान थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ राय, कस्वा इंचार्ज अनिकेत सिह, के अलावा शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी हफीजुद्दीन, मौलाना अफरोज आलम , मौलाना जमाल नदवी, मौलाना जहीर ,व तमाम मस्जिदों में मोतवल्ली मौजूद रहे ।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…