अफवाहवाजो पर पुलिस की पैनी नजर
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने शनिवार को कोपागंज थाना परिसर में क्षेत्र के सभी पत्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहे दुर्गापूजा, पांडाल, रामलीला मंचन,दशहरा आदि के दरम्यान होने वाली समस्याओं के बाबत सविस्तान जानकारियां ली । साथ ही कहा कि पत्रकार व पुलिस आपस मे एक दूसरे के पूरक है ।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना है और पियक्कड़ों पर प्रशासन की विशेष नजर है ।यही नही इसे लेकर त्योहार में डियूटी करने वाले पुलिस के अलावा सभी बीट के पुलिस कर्मियों को भी यह निर्देश दिया गया है कि जो भी शराब पीकर त्योहार को बिगाड़ने की कोशिश करेगा वो सीधे सलाखों के पीछे नजर आयेगा । उन्होंने सभी पत्र प्रतिनिधियों से भी अपील किया कि अगर कोई भी किसी तरह की अफवाह करता है तो उस पर घ्यान ना देकर पहले सम्बंधित थाना कार्यालय या थानाध्यक्ष से सम्पर्क कर या सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क कर पूरे मामले से अवगत करा सच्चाई जान ले तभी कोई कदम उठाये । बैठक में थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ राय , कस्वा इंचार्ज अनिकेत सिह के अलावा पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र चोरसिया, कमलेश कुमार, हरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, देवेन्द्र कुशवाहा, मुनीर आलम, अशोक ठाकुर अफजल अंसारी सहित अनेको पत्रकार व पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…